जुमे की नमाज के बाद 3 राज्यों में बवाल

नई दिल्ली. पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों पर उतरे, तो कई जगह पथराव हुआ। उत्तर प्रदेश के 8 शहरों प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में लोगों ने जमकर बवाल किया। इधर, बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन, यानी शनिवार को भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उधर, रांची में हिंसा के बाद सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया है और सरकार ने किसी को भी घर से न निकलने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को शुरू हुआ बवाल शनिवार को भी जारी रहा। हावड़ा के पांचला बाजार में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात को देखते हुए उलुबेरिया सब डिवीजन, हावड़ा के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के आसपास 15 जून तक धारा 144 लागू कर दी गई है। कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के ठीक 7 दिन बाद UP के 8 जिलों में बवाल हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़क पर उतर आई। नमाजी पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से नाराज थे। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में नमाजी सड़क पर उतर आए। पुलिस-प्रशासन दो दिनों से अलर्ट थी, लेकिन ऐन वक्त पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां फेल हो गईं। सबसे ज्यादा बवाल प्रयागराज में हुआ। यहां अर्ध सैनिक बलों के कई सैनिक घायल हो गए। इसी तरह देवबंद में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। हालांकि, कानपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात होने की वजह से सब कुछ कंट्रोल रहा। शनिवार दोपहर तक सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 गिरफ्तारी हुई थी। कुल 227 पकड़े जा चुके थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |