राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA बहुमत के बेहद करीब

नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA बहुमत के बेहद करीब है। विपक्ष भी खुद को मजबूत बता रहा है, लेकिन दोनों के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। ऐसे में, जगन मोहन रेड्‌डी, नवीन पटनायक और केसीआर की भूमिका अहम हो जाती है। इनके बिना UPA और NDA की राह आसान नहीं होगी। छोटे क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कवायद जारी है। NDA बहुमत से 13 हजार वोट दूर है। रेड्डी और पटनायक में से किसी एक का भी समर्थन मिला तो जीत हासिल हो जाएगी। 2017 में दोनों ने ही NDA को समर्थन दिया था। आइए जानते हैं, 5 साल बाद अब राष्ट्रपति चुनाव 2022 की तस्वीर कैसी है सबसे पहले बात ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की...। विपक्ष की ओर से, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवीन पटनायक को न्योता दिया है। उधर, भाजपा ने भी बड़े नेता अश्विनी वैष्णव को पटनायक से संपर्क साधने की जिम्मेदारी दी है। 2012, 2017 की तरह ही 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में भी नवीन पटनायक की डिमांड बढ़ गई है। उनके पास 30 हजार से ज्यादा वोट हैं। केंद्रीय स्तर पर पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल अंतिम बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में शामिल रहा। इसके बाद से BJD केंद्र में किसी सरकार में शामिल नहीं रही। यानी करीब 20 साल से पटनायक का सेंट्रल पॉलिटिक्स में कोई बड़ा रोल नहीं है, हालांकि तालमेल सभी पार्टियों से बेहतर है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |