गोविंद सिंह डोटासरा ने सीबीआई छापे और अग्निपथ स्कीम को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला

जयपुर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के यहां सीबीआई छापे और अग्निपथ स्कीम को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। डोटासरा ने कहा- आज मुख्यमंत्री दिल्ली थे तो उनके भाई अग्रसेन गहलोत पर सीबीआई का छापा डालकर उन्हें डराने का प्रयास केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। देश के लोगों को यह देखना बाकी था कि आपातकाल की घोषणा नहीं होते हुए भी मोदी और अमित शाह आपातकाल लगा सकते हैं। यही इन दिनों में मोदी सरकार दिखा रही है। राजनीतिक प्रतिशोध के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। डोटासरा ने कहा- राजनीतिक प्रतिशोध के आधार पर हमारे मुख्यमंत्री के बड़े भाई के खिलाफ सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। ये तमाशा नरेंद्र मोदी और अमित शाह बंद करें। सरकार ने इस तरह की हरकतें बंद नहीं की और माेदी सरकार की यही सोच रही तो देश में आक्रोश फैल जाएगा। इतनी अराजकता फैल जाएगी कि हाल पाकिस्तान से भी बुरा होने वाला है। डोटासरा ने कहा- मैं लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि यह हिटलर शाही शासन लोकतंत्र को खत्म करने की नींव रख चुका है। अगले 2 से 4 साल में देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा। न ही देश में कोई चुनाव होगा। युवाओं का आक्रोश ज्यादा नहीं बढ़ते इसके चलते हमारे आलाकमान के नेताओं ने कहा था कि देश के युवाओं के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। हम उस संकल्प को दोहरा रहे हैं। डोटासरा ने कहा- मुख्यमंत्री के भाई के बाद अब ईडी, सीबीआई वाले हमारे यहां भी आएंगे। 10-15 लोगों की लिस्ट तैयार है, कभी भी आ सकते हैं। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के तो एक बार ईडी आ चुकी है, दूसरी बार फिर आ सकती है। हम तो इंतजार कर रहे हैं, कब आए। बताते हैं कि आने के बाद सात आठ दिन तक जाते नहीं हैं। कहते हैं कि ऊपर से आदेश हैं। हमने तो सीबीआई-ईडी वालों के लिए सोहन पपड़ी मंगवा कर रखी हुई है। कहते हैं सोहन पपड़ी का नाश्ता 10 दिन तक खराब नहीं होता। कोई आए हम पूरी आवभगत करेंगे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |