सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाल गैंगस्टर लॉरेंस अब खुद खौफ में है

चंडीगढ़. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाल गैंगस्टर लॉरेंस अब खुद खौफ में है। उसे अपनी जान की चिंता सता रही है। तिहाड़ जेल से पंजाब लाए गए लॉरेंस के वकील ने पंजाब पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। एडवोकेट विशाल चोपड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस ऑन कैमरा इंटेरोगेशन नहीं कर रही। उसके मुवक्किल को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा। चोपड़ा ने अपने मुवक्किल की सुरक्षा के लिए कोर्ट जाने की बात कही है। चोपड़ा ने आरोप लगाया कि लॉरेंस के रिमांड के दौरान पंजाब पुलिस कई तरह के वॉयलेशन कर रही है। लॉरेंस को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया जा रहा है। उसकी जान को खतरा है। डॉक्टरों की टीम बुलाकर मनमाने ढंग से लॉरेंस का मेडिकल कराया जा रहा है। चोपड़ा ने कहा कि लॉरेंस को पंजाब से मानसा ले जाने के बाद पुलिस ने सुबह 4 बजे ही मजिस्ट्रेट के घर पेश कर दिया। उस वक्त लॉरेंस के पक्ष से कोई वकील वहां नहीं था। हमारा वहां होना जरूरी था। हम सुबह पेश करने की तैयारी में थे, इन्होंने रात को ही पेश कर दिया। वहां से लॉरेंस का 7 दिन का रिमांड ले लिया गया। लॉरेंस के वकील ने कहा, 'मैं पंजाब पुलिस और सरकार को कह रहा हूं कि आप नियम का वॉयलेशन कर रहे हैं। कल कोर्ट में इसका जवाब देना होगा। मैं इसके खिलाफ कोर्ट में रिट दायर करूंगा। कोर्ट वीडियो मागेंगी।' रिमांड के दौरान आरोपी से वीडियो कैमरे के सामने पूछताछ होनी चाहिए। यह सुप्रीम कोर्ट के परमवीर सिंह वर्सेज बलजीत सिंह केस के फैसले का वॉयलेशन है। इसमें साफ बताया गया है कि इंटरोगेशन के दौरान कैमरा होना जरूरी है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |