'अग्निपथ योजना' के विरोध में कांग्रेस ने रविवार सुबह महारैली निकाली

जयपुर. 'अग्निपथ योजना' के विरोध में कांग्रेस ने रविवार सुबह महारैली निकाली। सीएम अशोक गहलोत ने अमर जवान ज्योति से तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार को घेरा। प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 'अग्निपथ योजना' को वापस लेने की मांग रखी। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि ये सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं। आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं। CM गहलोत ने कहा- पूरे देश के अंदर युवाओं में जिस प्रकार से आक्रोश पैदा हुआ है। उनकी भावनाओं को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को समय रहते समझना चाहिए। बिना आर्ग्युमेंट के जल्दबाजी में फैसला किया गया है। इसको देश, जनता और फौजी अफसरों ने अस्वीकार कर दिया है। सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि यह योजना किसी भी रूप में लोकहित में नहीं है। मेरा मनना है सरकार जल्दी फैसला कर इसको वापस लें। PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा बोले- देश की सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत अग्निवीर लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने किया है। ये हमारे देश के खिलाफ है। देश की सुरक्षा के खिलाफ है। युवाओं के खिलाफ है। पहले इन्होंने किसान पुत्रों के साथ धोखा किया। फिर व्यापारियों के साथ धोखा किया। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया। अब 4 साल की भर्ती करने का जो निर्णय लिया गया है। ये युवाओं के खिलाफ है। इसको तुरंत वापस लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत सब लोग इन युवाओं के साथ खड़े है। जैसे किसानों से मांफी मांगी। वैसे इनको देश से माफी मांगनी पड़ेगी। जब तक समय निकल जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |