खतरनाक नस्ल के कुत्ते पिटबुल ने 7 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया

जयपुर. जयपुर में एक बार फिर खतरनाक नस्ल के कुत्ते पिटबुल ने 7 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। पिटबुल का हमला इतना खतरनाक था कि बच्ची के हाथ के एक हिस्से से मांस नोंचकर खा गया। जख्म इतना गहरा था कि बच्ची की हड्डियां दिखने लगीं। मासूम को ठीक करने के लिए मंगलवार को उसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल बच्ची का सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। दरअसल, झालाना डूंगरी की शिव कॉलोनी में पूरन चंद अपने परिवार सहित किराए से रहता है। 16 जून की शाम करीब सात बजे पूरन की पत्नी अपनी 7 वर्षीय बेटी पूनम को घर के पास ही स्थित काली कमली बगीची में घुमा रही थी। आरोप है इस दौरान वहीं रहने वाले लक्ष्मी नारायण बागोरिया का बेटा अपने पिटबुल डॉग को घुमाने ले आया। कुत्ते ने अचानक बच्ची पर झपट्टा मारा। हाथ की कोहनी के पास से बुरी तरह काट लिया। कुत्ते ने बच्ची को इतना बुरा काटा कि मांस का लोथड़ा जमीन पर गिर गया।16 जून को हुई इस घटना के बाद से 7 साल की पूनम घबरा गई। कुत्ते की बात करने पर डर जाती है। मुख्य कारण यह है कि जिस पिटबुल ने उसे काटा वह घर के पास ही एक मकान में रहता है। गांधी नगर थाना पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता से घटना की जानकारी ले ली है, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर आरके जैन ने बताया कि बच्ची को परिजन सीधे ट्रॉमा सेंटर में लेकर आए थे। डॉग ने हाथ पर काटा हुआ था। करीब आधा इंच मांस निकला हुआ था। पैर में भी खरोंच के निशान थे। हाथ की दो तीन लेयर डैमेज थी। हड्‌डी दिखाई दे रही थी। पहले टांके लगाए गए, फिर प्लास्टिक सर्जरी की गई है। बच्ची की स्किन पहले जैसे तो नहीं रहेगी। हालांकि काफी हद तक रिकवर कर लिया गया है।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |