कुल्लू में बादल फटा, नाले में बाढ़ से कई लोग बहे

नई दिल्ली. पूरे देश में मानसून आ गया है। ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। अगले चार दिन भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक मुसीबतों का अंबार लग गया है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। मुंबई-दिल्ली बारिश से बदहाल हो गए हैं। इन बड़े शहरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कुल्लू जिला में रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान होने की जानकारी है। मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शिमला जिले के रामपुर में भी भारी बरसात के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया।  पूर्वी मुंबई में 58.6 मिमी, पश्चिमी हिस्से में 78.69 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। कई जगह पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में बस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मंगलवार को समुद्र में ऊंची लहरें उठी। 4 से 6 मीटर ऊंची हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने को कहा है। राजस्थान में मानसून तय समय से लेट पहुंचा है, पर ज्यादातर जिलाें में बारिश सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। जयपुर को मानसून ने पहले चार दिन में ही तरबतर कर दिया। यहां बारिश का आंकड़ा 142 मिमी तक पहुंच गया। यह आंकड़ा सामान्य से 74% ज्यादा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |