नुपूर शर्मा को नूंह के युवक की धमकी

हिसार. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर नुपूर शर्मा को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के नूंह जिले के एक शख्स इरशाद प्रधान ने सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा की जुबान काट कर लाने वाले को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वीडियो वायरल होते ही नूंह पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। देश की शांति नहीं भंग होने दी जाएगी। मंत्री विज ने कहा कि देश में इस प्रकार का माहौल पैदा नहीं होने देंगे। कुछ लोगों की बदजुबानी और गलत सोच के कारण माहौल खराब नहीं होने देंगे। भाजपा प्रवक्ता के पद पर रहते हुए नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका विरोध हुए। देश में कुछ जगहों पर नुपूर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। विरोध बढ़ता देखकर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद नुपूर का समर्थन करने पर राजस्थान में कन्हैया की गला रेत कर हत्या कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को देश से माफी मांगने की नसीहत दी। अब नुपूर शर्मा को हरियाणा में भी धमकी मिली है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |