लखनऊ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 4 दिन पहले गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया जा रहा है। साधना गुप्ता को पोस्ट कोविड इंफेक्शन भी था। इसकी वजह से उन्हें तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। उन्हें फेफड़े का इन्फेक्शन भी था। साधना पिछले 4 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद थे। साधना क्रिटिकल ICU-5 में एडमिट थीं। पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। साधाना साल 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गई थीं। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। साधना गुप्ता औरैया की रहने वाली थीं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.