बेगूसराय के अमरनाथ तीर्थयात्री बोले- दर्शन मुश्किल

बेगूसराय. बेगूसराय से 6 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। बादल फटने के कारण हुए हादसे में पिछले दो दिनों से वे सभी पंचतरणी में फंसे हुए हैं। खाने के सामान और पानी की कमी हो गई है। चार गुना महंगा सामान मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार को वहां का मौसम खराब है। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। धरातल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि एक-दो दिन अगर यात्रा और सामान्य स्थिति में शुरू नहीं होती है तो हम लोग बिना दर्शन के ही वापस बेगूसराय लौट जाएंगे। बेगूसराय के तीर्थयात्रियों ने बताया कि यात्रा पुनः रोक दी गई है। दोनों रूट से किसी को भी आगे नहीं आने दिया जा रहा है। सौरभ सिप्पी ने बताया कि हम सभी बेगूसराय के यात्री रविवार को भी पंचतरणी में रुके हैं। माहौल बहुत ही कष्टदायक रहा। अभी भी काफी संख्या में लोग पंचतरणी में रुके हुए हैं। लंगर में खाना कम पड़ रहा है, यहां का लोकल दुकानदार किसी भी समान की कीमत 4 गुना ज्यादा वसूल रहे हैं। पानी की बोतल 70 रुपए में मिल रही है। यहां टेंट का दाम 700 रुपए वसूले जा रहे हैं। बेगूसराय से प्रशांत कुमार, निगम कुमार, अमिताभ शर्मा, गुलशन कुमार मनीष भारद्वाज समेत कई लोग इस जत्थे में शामिल हैं। जिले के 6 श्रद्धालुओं में शामिल सौरव सिप्पी ने बताया कि 8 जुलाई को शाम में बाबा बर्फानी का दर्शन हम लोग कर सकते थे। तीन अन्य साथियों के पीछे होने के कारण हम लोग पंचतरणी में ही रुक गए थे। अभी भी यह सोचकर रूह कांप जाता है कि हम लोग यहां रुके नहीं होते तो अभी का मंजर क्या होता।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |