खली ने आईडी मांगने पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारा

चंडीगढ़. WWE के मशहूर रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली पर टोलकर्मी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। टोलकर्मियों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं खली का कहना है कि टोलकर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने टोलकर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। लुधियाना पुलिस ने कहा- मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। खली ने कहा कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लौर के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो खिंचवानी चाही। वह गाड़ी के अंदर बैठकर फोटो खिंचवाने के लिए कह रहे थे। जब उन्होंने इनकार किया तो उनके साथ मिसबिहेव किया गया। द ग्रेट खली मशहूर रेसलिंग कंपीटिशन WWE के चैंपियन रह चुके हैं। अब वह जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चला रहे हैं, जहां वह नए रेसलर तैयार कर रहे हैं। खली पंजाब चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। खली ने कहा था कि WWE में नाम और पैसा बहुत है लेकिन वह देश की सेवा के लिए वापस लौटे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जोधपुर में पहली बार लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 8 मार्च को होगा आयोजन, तीन बेंच आपसी समझाइश से करवाएंगी मामलों का निस्तारण | 3 हजार वर्ग किमी में फैला जेडीए रीजन, सिर्फ 8 इंस्पेक्टर, रोज 60 शिकायतें, फिर कैसे रुके अतिक्रमण? | जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को महिला कर्मचारियों ने पीटा: कहा- होटल और फ्लैट पर आने के लिए कहता था, जमकर जड़े थप्पड़ | महाकुंभ वाले IITian बाबा को जयपुर पुलिस ने पकड़ा: सुसाइड की धमकी दी थी; उसके पास मिला गांजा, कुछ देर में जमानत पर छोड़ा | वेस्ट की 31 टीमों ने 131 ठिकानों पर दी दबिश: 9 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार | स्कॉर्पियो की टक्कर से 20 फीट उछली कार, 60 मीटर दूर जाकर पलटी: पेट्रोल पंप मालिक समेत 4 घायल | राजस्थान: पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, हेड कॉन्स्टेबल का हाथ टूटा, कई पुलिसकर्मी घायल | Rajasthan: उदयपुर में होगी कुमार विश्वास की बेटी की शादी, कैलाश खेर के गानों से महफिल में लगेंगे चार चांद | सूरत अग्निकांड: राजस्थान के व्यापारियों को भारी नुकसान, सीएम भजनलाल ने गुजरात सरकार से की मदद की अपील | Rajasthan Politics: क‍िरोड़ी लाल मीणा का सरकारी आवास न‍िरस्‍त, मंत्री बनने पर म‍िला था बंगला |