मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश

मुंबई. मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश हो रही है। मुंबई के वसई इलाके में बुधवार को लैंडस्लाइड में कई लोगों के दबे होने की खबर है। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी मे लो-प्रेशर बना हुआ है। जिसकी वजह से अगले चार दिन तक छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात और महाराष्ट्र है। मंगलवार को पूरे देश में 289 मिमी बारिश हुई। देश के कई जिले ऐसे हैं जो अभी भी अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में अब तक औसत से 9% अधिक बारिश हो चुकी है। मुंबई के पास वसई में बुधवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। कई लोग दब गए। एनडीआरएफ की टीम ने अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला है, जबकि तीन लोग अब भी फंसे बताए जा रहे हैं। एक घर को नुकसान पहुंचा है। किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बाढ़ वाले स्थानों से 95 लोगों को निकाला गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि एनडीआरएफ की 13 टीमों और एसडीआरएफ की 3 टीमों को राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक, पालघर और पुणे जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |