देश के 25 राज्यों में बारिश

मुंबई. महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल समेत देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 84 लोग मारे गए हैं। इस तरह बाढ़ और भूस्खलन जैसे हादसों में अब तक 218 लोगों की जान जा चुकी है। तेलंगाना में बुधवार को रिकॉर्ड 68.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। छत्तीसगढ़ में 35.8 मिमी और महाराष्ट्र में 43 मिमी बारिश हुई। देश में अब तक औसत से 11% अधिक बारिश हो चुकी है। भारी बारिश की वजह से गुरुवार को ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। उधर, मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को होने वाले परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनकी नई तारीखों का ऐलान बाद में होगा। हालांकि, मुंबई में आज स्कूल बंद नहीं किए गए हैं। पूरे महाराष्ट्र में बुधवार को औसतन 43 मिमी बारिश हुई। गोंदिया में 15 श्रद्धालु उफनती वैनगंगा नदी के बीच स्थित एक मंदिर में फंस गए थे। उन्हें गुरुवार सुबह निकाल लिया गया। ये लोग को गुरु पूर्णिमा पर पूजा करने पहुंचे थे। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची थी। उधर,पालघर के वसई में भूस्खलन से पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुंबई, कोंकण रीजन में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में इस दौरान रुक-रुककर बारिश होगी। वहीं, उपनगरों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में पांच जिले वलसाड, नवसारी, डांग, जूनागढ़, गिरि और सोमनाथ हाई अलर्ट पर हैं। पूरे राज्य में अब तक 31 हजार लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |