लेपर्ड ने हमला कर 5 लोगों को घायल किया

जयपुर. जयपुर में देर रात लेपर्ड एक गांव में घुस गया। यहां एक के बाद एक 5 लोगों को घायल कर दिया। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे ट्रेंकुलाइज किया। वहीं पांच लोगों में से एक 10 साल का बच्चा है। तीन बच्चे समेत तीन गंभीर घायल है, जिसका SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बाकी दो प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है। घटना रात ढाई बजे चंदवाजी इलाके की है। यहां देर रात अचानक गांव में लेपर्ड घुस गया। लोगों ने दहाड़ सुनी तो वे दहशत में आ गया। इसके बाद वह पास ही मोटूका बास ढाणी में जा घुसा। यहां एक परिवार पर हमला कर दिया। लेपर्ड ने मां-बाप के साथ सो रहे 10 साल के डेविड मीणा पर हमला कर अचेत कर दिया। बेटे को बचाने आईर् मां सजना देवी(38) और पिता रामफूल मीणा (44) आए तो उन पर भी हमला कर दिया। लेपर्ड ने बच्चे के पिता का हाथ बुरी तरह से चबा लिया और हडि्डयां तक निकाल दी। मां के सिर और पीट पर भी पंजा मार बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो वह पास में ही बने अपेक्स यूनिवर्सिटी में जा घुसा। ढाणी में हमला करने के बाद लेपर्ड पास की ही यूनिवर्सिटी में घुस गया। यहां चौकीदार मुकेश मीणा (35) और एक अन्य गोविंद कुमार (35) व्यक्ति पर हमला कर दिया। इधर, लेपर्ड के गांव में घुसने की सूचना पर रात करीब साढ़े तीन बजे टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेंकुलाइज के लिए शूट किया गया। करीब 8 बजे लेपर्ट को यूनिवर्सिटी से बाहर निकाला गया। डॉक्टर अरविंद माथुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। यूनिवर्सिटी में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। ऐसे में लेपर्ड तीसरे फ्लोर पर बल्लियों के पीछे छिप गया था। ऐसे में उसके नीचे आने का इंतजार किया। नीचे आते ही ट्रेंकुलाइज किया गया। ऐसे में वह बेसमेंट में चल गया। यहां से रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायलॉजिकल पार्क में लाया गया है। उन्होंने बताया कि लेपर्ड भी घायल हुआ है। ऐसे में उसका इलाज करने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |