करधनी इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के संचालक ने 7वीं क्लास की स्टूडेंट से छेड़छाड़ की

जयपुर. जयपुर में स्कूल संचालक के 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 7वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट से स्कूल में बने रुम में ही छेड़छाड़ की गई। घर जाकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो गुस्साएं परिजनों ने स्कूल में संचालक से मारपीट की। करधनी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SHO बनवारी लाल मीणा कर रहे है। SI राजेन्द्र यादव ने बताया कि निवारू रोड झोटवाड़ा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी 15 साल की बेटी भीम नगर निवारू रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में 7 वीं क्लास में पढ़ती है। 12 जुलाई को बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल संचालक रामेश्वर चौधरी ने बेटी को अपने पास बुलाया। आरोप है कि स्कूल संचालक रामेश्वर ने नाबालिग बेटी को टॉफी खिलाई। जिसके बाद उसे अपने रूम में ले जाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर डराया-धमकाया और घर पर नहीं बताने को कहा। स्कूल की छुट्‌टी के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। शाम तक स्कूल संचालक की हरकतों के बारे में परिजनों को नहीं बताया। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को स्कूल संचालक की गंदी हरकतों के बारे में आपबीती सुनाई। बुधवार सुबह गुस्साएं परिजनों ने स्कूल जाकर संचालक रामेश्वर चौधरी को बेटी से गलत हरकतों के बारे में कहा। दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साएं परिजनों ने स्कूल संचालक से मारपीट की। जिसके बाद परिजनों ने करधनी थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |