BJP सांसद जसकौर मीणा ने गहलोत-कांग्रेस विधायकों से मांगा समर्थन

जयपुर. राजस्थान से बीजेपी की लोकसभा सांसद जसकौर मीणा ने CM अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन की मांग की है। जसकौर मीणा ने गहलोत से कहा है कि आप और आपके सभी विधायक द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर विजयी बनाएं। राजस्थान के आदिवासी समाज से आने वाले बीजेपी सांसदों ने NDA की भारत के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू के समर्थन में कांग्रेस समेत सभी आदिवासी विधायकों से वोट की अपील करना शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्थान के सभी आदिवासी विधायकों से मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील जारी की है। डॉ किरोड़ीलाल ने ट्वीट कर यह भी कहा कि विपक्ष को उम्मीदवार खड़ा करने की बजाय मुर्मू का निर्विरोध निर्वाचन होने देना था। बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लैटर लिखकर कहा है कि आज वह दिन आया है जब ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदिवासी समाज से एक महिला द्रौपदी मुर्मू का चयन राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर किया गया है। मैं खुद आदिवासी समुदाय से आती हूँ और इस फैसले से बेहद खुशी और गौरव का अनुभव कर रही हूँ। इस संबंध में मेरा विनम्र निवेदन है कि आप और आपके सभी विधायक कृपया द्रौपदी मुर्मू को अपना पूरा समर्थन देकर विजयी बनाएं। इस ऐतिहासिक क्षण को सार्थक बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। आपके इस सहयोग से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में अमूल्य योगदान होगा। जसकौर मीणा ने गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि यह देश के आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि NDA ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। विपक्ष को उम्मीदवार खड़ा करने की बजाय निर्विरोध निर्वाचन होने देना था। मेरी अपील है कि राजस्थान के सभी आदिवासी विधायक मुर्मू के पक्ष में मतदान करें। डॉ मीणा ने कहा एक ओर आदिवासी को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाने की ठान चुके प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और दूसरी ओर उनका तिरस्कार करने वाली कांग्रेस है। याद कीजिए कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की राजनीति को समाप्त करने के लिए कैसा घिनौना षड़यंत्र रचा था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |