मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, अब तक प्रदेश में 13 इंच बारिश

भोपाल. मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अब तक प्रदेश में 13 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य (11 इंच) से 2 इंच ज्यादा है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 7 गेट 5-5 फीट तक खोलकर आज भी पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को 11 गेट खोलना पड़े थे। शनिवार सुबह 7 बजे तक 7 गेट साढ़े पांच फीट तक खुले रहे। तवा डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदापुरम, धार, अलीराजपुर, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। ​​​मरोड़ा, सोनतलाई, मेहराघाट, सांगाखेड़ा कला, बांद्राभान, रायपुर गांव तवा नदी से लगे हैं। भोपाल के चौकी तलैया इलाके में भी शुक्रवार रात बारिश के बीच पुराना मकान गिर गया। कोई हताहत नहीं हुआ। सागर के खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास शुक्रवार रात निर्माणाधीन मकान का स्लैब ढह गया। मलबे में तीन मजदूर दब गए। एक मजदूर की माैत हाे गई। इटारसी के पास मेहरागांव में बारिश से एक घर की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से शांति बरखने नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश के सेंटर में जोरदार बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे के दौरान भोपाल समेत 27 जिलों में हल्की से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इंदौर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ओडिशा तट के पास लो प्रेशर एरिया चक्रवात के साथ सक्रिय है। अरब सागर के ऊपर भी स्पष्ट लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो चुका है। मानसून ट्रफ लो प्रेशर से लेकर देसा-सागर, पेंड्रा रोड-हीराकुंड और लो प्रेशर से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। साथ ही गुजरात तट से महाराष्ट्र तट के समांतर ट्रफ है। इसी कारण मध्यप्रदेश के मध्य में ज्यादा बारिश हो रही है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम खामीहीरा में बाढ़ के समय पुल पार कर रहा युवक बीच में फंस गया। उसे ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकाला। मामला शुक्रवार दोपहर का है। ग्राम पिंडरई डवीर से खामीहीरा पहुंच मार्ग के बीच में एक नाला है, जिसे युवक पार कर रहा था। वह पुल के बीच में पहुंचा ही था कि अचानक पानी का तेज बहाव हो गया और वह बहने लगा। इस दौरान उसने पुल के पिलर को पकड़ लिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |