MP के 11 नगर निगम के महापौर रिजल्ट

भोपाल. मध्यप्रदेश में 'शहर सरकार' के शुरुआती रुझान में भाजपा के मेयर कैंडिडेट 6 निगमों में लीड लिए हुए हैं। कांग्रेस 4 तो आप 1 सीट पर आगे है। मेयर बनने की दौड़ में कांग्रेस के तीन विधायक पीछे चल रहे हैं। इंदौर, उज्जैन और सतना में कांग्रेस ने अपने विधायकों को मेयर चुनाव में उतारा है। भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय आगे चल रही हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव दूसरे राउंड की लीड के बाद 18 हजार वोट से आगे हैं। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 16 हजार की लीड लिए हुए हैं। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार पहले राउंड में 1377 वोट से आगे हैं। उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार पहले राउंड में आगे रहे, लेकिन दूसरे राउंड से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने बढ़त बना ली। सागर में भी तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 7010 वोट से आगे हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव 6 हजार वोट से लीड लिए हुए हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी अहाके 58 वोट से आगे चल रहे हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल दूसरे राउंड में 3200 वोट से आगे हैं। बुरहानपुर में चौथे राउंड में कांग्रेस की शहनाज इस्माइल अंसारी आगे हैं। सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार दूसरे राउंड में भी बढ़त बनाए हुए हैं। प्रदेश की 11 नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए काउंटिंग सुबह 9 बजे से जारी है। 11 निगमों में शहरों की सरकार चुनने के लिए 6 जुलाई को वोट डाले गए थे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कुछ सीट्स पर आम आदमी पार्टी और AIMIM ने मुकाबले को रोचक बना रखा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |