15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

नई दिल्ली. 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने संसद भवन परिसर और योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विधानसभा में वोट डाला है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। बंगाल में भाजपा ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा, फिर सभी को विधानसभा लाकर वोटिंग करा रही है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा और स्वपन मजूमदार को क्रॉस वोटिंग रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर, यूपी में समाजवादी पार्टी के विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब एनडीए के खाते में 5,63,825 यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4,80,748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर एनडीए दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10,86,431 वोट पड़ते हैं तो 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मुर्मू को मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5,40,065 वोट चाहिए। वोटिंग के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |