जयपुर. जयपुर में घर में घुसकर महिला से पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। जवाहर नगर थाने में पीड़िता ने इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मूलत: दिल्ली निवासी 34 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जवाहर नगर में अपने पति के साथ रहती है। उसके पड़ोस में जोनी उर्फ राजा नाम का लड़का रहता है। आरोप है कि रात को वह अपने घर पर सो रही थी। पति किसी काम से बाहर गए थे। देर रात करीब ढाई बजे पड़ोसी जोनी उर्फ राजा उसके घर में घुस आया। सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर विरोध किया तो जबदस्ती रेप का प्रयास किया। शोर मचाकर चिल्लाने पर आरोपी जोनी उर्फ राजा वहां से भाग निकला। कुछ दिन तक पीड़िता ने इस बात को छिपाए रखा। आरोपी पड़ोसी की दोबारा हिम्मत बढ़ते देखकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। आरोपी जोनी उर्फ राजा के खिलाफ जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज कराया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.