मां के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट

पटना. दुर्गा पूजा के नौ दिवसीय पर्व का आज रविवार सबसे खास दिन है। सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के पूजा पंडालों के पट लगभग सभी जगह खुल गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी पंडाल में उमड़नी शुरू हो गई है। यह भीड़ शाम में ज्यादा होगी। दरअसल, बिहार में कोरोना की वजह से दो साल बाद इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार पटना के कई इलाकों में लाखों रुपए खर्च कर काफी आकर्षक पंडाल बनाए गए है। पटना के पंडालों में कहीं पर आपको अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी, तो कहीं मदुरई मीनाक्षी टेंपल के थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। पटना के डाकबंगला चौराहे पूर्जा अर्चना होने के बाद पंडाल के पट खोल दिए गए। श्रद्धालु यहां पहुंच दुर्गा मां के प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं। इस बार यहां देश से बाहर इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर की प्रतिकृति पंडाल के रूप में दिख रही है। इस पंडाल के निर्माण में पहली बार स्टोन, शिप व शीशा समेत अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। लाइटिंग के जरिए दुबई का बुर्ज खलीफा व कंकाल द्वारा साईकिल चलाने के साथ कई दृश्य साकार होंगे। इस बार के पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 55 फीट है। आर्य कुमार रोड, मछुआटोली में पूजा अर्चना होने के बाद पूजा पंडाल के पट खुल चुके हैं। इस बार यहां आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव की झलक पूजा पंडाल में देखने को मिल रही है। यहां 40 फीट चौड़ा और 25 ऊंचा पंडाल बना है। यहां 62 साल से पूजा हो रही है। 10 भुजाओं वाली माता का आशीर्वाद स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |