बिहार में 3 से 5 अक्टूबर के बीच बारिश का अलर्ट

पटना. बिहार में मानसून अब अपनी वापसी की राह पर चल पड़ा है। मौसम विभाग ने ऐसी उम्मीद लगाई है कि 6 अक्टूबर के बाद राज्य में मॉनसून वापस जाने लगेगा। दुर्गा पूजा के दौरान 3 से 5 अक्टूबर के बीच सभी जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। साथ में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। साथ ही मौसम विभाग का मानना है कि दीपावली और छठ पर्व के बीच राज्य में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून अपने समय से तो नहीं आया लेकिन उसकी वापसी निर्धारित समय पर होने का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सामान्य तौर पर बिहार में 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई होने लगती है। वहीं मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून 6 अक्टूबर को अपनी वापसी की राह पर होगा, जिसके बाद पूरे राज्य में नमी की मात्रा कम हो जाने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इससे रात में कुछ ठंडक महसूस होने लगेगी। दुर्गा पूजा के समय 3 से 5 अक्टूबर के बीच राजधानी पटना समेत पूरे राज्य भर में बादल छाए रहने की और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीते दिन बिहारशरीफ में 11, जनदाहा में 8.2 मिमी, अधौरा में तीन एवं माधवपुर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िय़ा प्रदेश का गर्म शहर रहा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |