भोपाल में दशहरे पर घने बादल छाने और बारिश होने के आसार

भोपाल. नवरात्रि में अभी भले ही मौसम मेहरबान हो लेकिन दशहरे पर इसका मिजाज बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दशहरे पर और उसके अगले दिन भोपाल में घने बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। जबलपुर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार से ही बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। रविवार को राजधानी में 3 घंटे 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी रहा। इस कारण दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट हुई। दिन का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि आंध्र तट के पास और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्वी हिस्से में चक्रवाती हवा के दो अलग अलग घेरे बने हुए हैं। अगले 24 घंटे में इनके आपस में मिलने की संभावना है। इसका असर होने के कारण ही मध्य प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |