कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार को ब्रेन हेमरेज

उदयपुर. बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा का सोमवार देर रात तक ऑपरेशन चला। लगातार करीब 4 घंटे तक शर्मा का एमबी अस्पताल में न्यूरोसर्जन ने सफल ऑपरेशन किया। इसमें जयपुर से उदयपुर पहुंचे डॉ मनीष अग्रवाल और राशिम कटारिया भी मौजूद रहे। दोनों डॉक्टर्स को राज्य सरकार ने ग्रीन कॉरिडोर से 4:30 घंटे में जयपुर से उदयपुर भेजा था। शनिवार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद वे दो दिनों से भर्ती थे। डॉक्टर्स ने कहा कि अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। फिलहाल राजकुमार को न्यूरो आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान राजकुमार का ब्लड प्रेशर को मेन्टेन रखना चुनौतीपूर्ण था। ब्लड प्रेशर हाई होने से ब्रेन में सूजन थी। ऑपरेशन के बाद सूजन में कर्मी आई है। राजकुमार को होश में आने दो दिन लग सकते हैं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता हैं। डॉक्टर्स ने कहा कि पेशेंट को दो हिस्से में पेरेलेसिस आया था, ऐसे में उन्हें रिकवर में समय लगेगा। मंगलवार दोपहर तक एनेस्थिसिया का असर खत्म हो जाएगा। सोमवार को राजकुमार का जन्मदिन भी था। एमबी अस्पताल में सारी सुविधाएं होने से राजकुमार को बेहतर ट्रीटमेंट दिया गया है। उन्हें यहां से कही भी शिफ्ट नहीं किया जाएगा। देर रात तक संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट‌्ट, कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी विकास शर्मा भी ऑपरेशन के दौरान वही मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त सीएमआर में अधिकारियों को इसका अपडेट देते रहे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |