व्यापारी मनीष लुल्ला ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर दी जान

इंदौर. इंदौर के मनोरमागंज में रहने वाले व्यापारी मनीष लुल्ला ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में पत्नी जब फ्लैट पर पहुंची तो काफी देर तक डोर बेल बजाने के बाद भी मनीष ने दरवाजा नहीं खोला। कॉल किया तो पिक भी नहीं किया। जिसके बाद चाबी बनवाने वाले को बुलवाया गया। जब फ्लैट का ताला खोला तो पति फंदे पर लटके मिले। जिन्हें उतारकर नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष केक्स एंड क्राफ्ट फ्रेंचाइजी के मालिक थे। TI संजय बेस के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे मनीष लुल्ला की पत्नी जेसमीन मनोरमागंज के वाइब्रेंट टॉवर के चौथे माले स्थित अपने फ्लैट पर पहुंची थी। यहां उन्होंने बेल बजाई, लेकिन काफी देर तक मनीष ने डोर नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने मनीष के मोबाइल पर कॉल किया। मनीष ने उसे भी रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद जेसमीन ने अपने कर्मचारी संदीप को कॉल किया और फ्लैट की दूसरी चाबी बनवाने की बात कही। संदीप चाबी बनाने वाले को लेकर पहुंचा। तब करीब 10.30 बजे चाबी बनाकर गेट का लॉक खोला गया। जेसमीन कमरे में पहुंची तो मनीष फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी के दुपट्‌टे से उन्होंने फांसी लगाई थी। मनीष लुल्ला का नाम प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल है। वे यशवंत क्लब के मेंबर भी थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और बेटा है। दोनों ही मुंबई में रहते हैं। रात को मनीष फ्लैट पर ही थे। पत्नी जेसमीन रिश्तेदार के यहां गई थी। मनीष लुल्ला ने केक्स एण्ड क्राफ्ट की जयपुर, उज्जैन, रीवा, भिलाई में फ्रेंचाइजी खोल रखी थी। पुलिस के मुताबिक उनके सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन वे आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। इसका जिक्र उन्होंने दोस्तों से किया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |