फूड प्वाइजनिंग से 15 लोग बीमार, इलाज के दौरान पिता-पुत्र की मौत

अरवल. अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहाई गांव में में दुर्गा पूजा के दौरान मेला में लगे दुकान में खाना खाने से 15 लोग अचानक बीमार हो गए। देर रात ग्रामीणों के सहयोग से सभी को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराए गया। बीमार हुए लोगों में अधिकतर बच्चे हैं, जो करपी थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा, बाजीतपुर और बारा गांव के रहने वाले हैं। हालांकि इलाज के दौरान एक पिता-पुत्र की मौैत हो गई है। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय गौतम कुमार और उसके पिता लाल बाबू बिंद के रूप में की गई है। वो इटवा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार सभी ने रेहड़ी वाले के पास मिठाई और ब्रेड खाई थी। इसके बाद वे मेला घूम कर घर चले गए। अचानक रात्रि में उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक महेंद्र शर्मा के द्वारा बताया गया कि फूड प्वाइजन के शिकार में 9 छोटे-छोटे बच्चे हैं। कुछ महिला और पुरुष भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर सभी रिकवर कर लिए जाएंगे। बाजारों में बेकार पड़ी सामग्री का इस्तेमाल खाने-पीने वाली चीजों में किया जाता है तो इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |