सीतापुर में मंगलवार की देर रात गांव के बाहर पुलिस को मिला एक युवक का शव

सीतापुर में मंगलवार की देर रात गांव के बाहर पुलिस को एक युवक का शव मिला। युवक का खून से लथपथ शव खेत से बरामद किया गया है। गर्दन धड़ से अलग और हाथ भी कई जगहों से कटे हुए थे। शव की हालत देखकर बताया जा रहा है कि हमलवारों ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया है। घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के मामूपुर इलाके की है। यहां गांव के बाहर एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक,मंगलवार की देर रात मछरेहटा की यूनिट पुलिस गश्त कर रही थी। तभी सड़क किनारे शव मिला जो खून से लथपथ था। शव मिलने की खबर पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त की गई। कई घण्टों के प्रयास के बाद युवक की पहचान 32 वर्षीय रामलखन गुप्ता निवासी संदना के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कुछ दूरी तक खून के धब्बे मिलने से पुलिस हर ऐंगल से जांच पड़ताल कर रही है।  एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों के मुताबिक रामलखन दोपहर 2 बजे घर से निकला गया था। युवक केरल सहित अन्य प्रांतों में ट्रक चलाने का काम करता था। पुलिस हत्या के पीछे महिला से प्रेम संबंध की आशंका जता रही है। निर्मम हत्या के पीछे पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |