जयपुर में उड़ते हुए आए राम भगवान

जयपुर. दशहरा महापर्व पर राजस्थान में आज जगह-जगह रावण दहन हो रहा है। कोटा में राष्ट्रीय दशहरा मेला लगा है, जिसमें रिमोट से 75 फीट ऊंचा रावण दहन होगा। लेकिन जयपुर के विद्याधर नगर में प्रदेश का सबसे बड़ा और ऊंचा 120 फीट का रावण दहन होगा। रावण दहन के समय रावण की आंखों से अंगारे बरसेंगे। मुंह से आग के गोले निकलेंगे और नाभि-सिर पर अग्निचक्र चलेगा। जयपुर के ही आदर्श नगर दशहरा मैदान में 105 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा। वहीं, जयपुर के गुर्जर की घाटी जलमहल स्थित खजाना महल म्युजियम में अनोखा रावण दहन देखने को मिला। जहां जिप लाइन (तार) पर हाथ में धनुष बाण थामे 25 फीट की ऊंचाई से भगवान राम उड़ते हुए आए। सांकेतिक रूप से तीर चलाकर उन्होंने रावण के पुतले का अंत किया। CM अशोक गहलोत अपने गृह क्षेत्र जोधपुर के रावण का चबूतरा पर रावण दहन देखा। गहलोत जोधपुर में दशहरा पर लोगों से मुलाकात की। उदयपुर में 70 फीट ऊंचे रावण के साथ 100 फीट की लंका का भी दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय दशहरा मेले में कोरोना के दो साल बाद आज बड़ी धूमधाम से रावण दहन होगा। 75 फीट का पुतला दहन होगा। दशहरा मेले में भारतीय संस्कृति की झलक और राजस्थानी लोक संस्कृति की छटां साथ-साथ बिखरेगी। मॉर्डन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक लाइटिंग्स, आतिशबाजी के नजारे भी देखने को मिलेंगे। मेले में बॉलीवुड कलाकार और सिंगर भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के तहत मेला परिसर विजयश्री रंगमंच पर रावण दहन रिमोट से होगा। रावण का पुतला जलाते वक्त पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से ऑपरेट होगा। रिमोट से ही पुतले की आतिशबाजी कंट्रोल होगी। इस बार पुतले में एक्सट्रा पटाखे और आतिशबाजी लगाई गई है। पूरे दशहरा मैदान में आसपास एरिया में 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम में 5 एलईडी स्क्रीन से मॉनिटरिंग होगी। दशहरा मैदान में एक पुलिस थाना और 6 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |