ग्वालियर में एक 26 वर्षीय विवाहित महिला की उसके ही घर में हत्या

ग्वालियर. ग्वालियर में एक 26 वर्षीय विवाहित महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार दोपहर की है। घटना के समय महिला का डेढ़ साल का बेटा उसके ही पास था। दोपहर बाद जब महिला का पति घर पहुंचा तो पत्नी मृत पड़ी थी। उसका डेढ़ साल का बेटा मां की मौत से अनजान उसके पेट पर ऊछल कूद करते हुए मिला है। घर से करीब 10 तोला सोना व 50 हजार रुपए नकदी चोरी है। पत्नी को इस तरह पड़ा देखने के बाद पति उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचा जहां डॉक्टर ने महिला का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर जा पहुंचे जहां महिला के शव को पीएम हाउस भेज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के जनकगंज स्थित अयोध्या नगरी गली नंबर-2 में रहने वाले मनीष शर्मा की पत्नी माला शर्मा हत्या हुई है। बताया गया है कि मृतक महिला का पति मनीष पुराने हाईकोर्ट के पास होटल सिटी ग्रैंड में मैनेजर है। रोज की तरह मनीष होटल जाने के लिए सुबह 11 बजे घर से निकला था। जब दोपहर 3:00 बजे घर वापस लौटकर आया तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी माला बेड पर पड़ी हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा उसके पेट पर खेल रहा था। घर में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ पढ़ा था और उसमें रखे 10 तोला सोने के जेवर व 50 हजार रुपए नगद गायब थे। जिसके बाद पति आनन-फानन में पत्नी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने महिला का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना लगते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर जा पहुंचे जहां मृतक महिला के शव की जांच पड़ताल कर पीएम हाउस के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |