विवाहिता से रेप के मामले में जयपुर मे आरोपी को किया गिरफ्तार

सीकर.  विवाहिता से रेप के मामले में आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक मॉल में घूम रहा था। आरोपी ने विवाहिता से शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया था। मामला सीकर के उद्योग नगर थाने का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि संदीप गोदारा नाम के युवक से उसकी पहचान फेसबुक पर हुई थी। उसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। इस दौरान संदीप को पता लग कि उसका तलाक होने वाला है। युवक ने तलाक होते ही शादी का झांसा दिया। मार्च 2022 को तलाक का फैसला भी आ गया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद संदीप ने उसके साथ रेप किया। उसके आधार कार्ड में भी करेक्शन करवाया। जिसमें पति की जगह संदीप ने खुद का नाम लिखवाया। लगातार रेप के बाद अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2022 के बाद उसने कांटेक्ट करना बंद कर दिया। फोन किया तो अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि युवक करीब 4-5 लड़कियों को ऐसे ही झांसे में लेकर रेप कर चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संदीप कुमार (23) जयपुर के चौमू पुलिया के पास ट्राइटन मॉल में घूमने आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी में उद्योग नगर पुलिस थाने के एसआई नेकीराम और कॉन्स्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |