जोधपुर मे गैस सिलेंडर विस्फोट 4 लोग जिंदा जले: 16 घायल

जोधपुर. गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। धमाके की आवाज सुन आस-पास लोग भी दहल गए। मामला जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके का है। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैर रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हो गया। देखते ही देखते विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। घटना दोपहर 2 से 2:15 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मकान कोजाराम लोहार का है। कोजाराम के चार भाई का परिवार इसी घर में रहता है। अस्पताल में भर्ती 16 में से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। यह भी सामने आ रहा है कि कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का भी काम करता था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हादसा किस वजह से हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रिफिलिंग के दौरान ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा-स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हादसे में मरने वालों में से 3 बच्चों समेत एक युवक है। आग की चपेट में आने से नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) की मौत हो गई। नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए। एक घायल के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।  इस मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि यह मकान लोगों के घर सिलेंडर पहुंचाने वाले किसी हॉकर का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में सामने आया कि जिस घर में यह हादसा हुआ वहां अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था। घटना के बाद शहर विधायक मनीषा पंवार महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर सीएमओ ऑफिस से मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में कई लोग अवैध गैस रिफिलिंग का काम कर रहे हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |