एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोंख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी

बिगबॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोंख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। शहनाज के पिता को फोन पर किसी अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक संतोख सिंह के फोन पर किसी विदेशी नंबर से कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तो कॉलर ने पहले तो गाली-गलौज की, फिर उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। शहनाज के पिता संतोंख सिंह सुख ने इसकी शिकायत अमृतसर देहाती पुलिस में कर दी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि शहनाज के पिता संतोंख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके ऊपर कई बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। 2021 में उनके ऊपर दो हमलावरों ने हमला कर दिया था। दोनों हमलावरों ने संतोंख सिंह के ऊपर फायरिंग की थी, जिसमें वे बाल बाल बचे थे। हमला होने के कुछ ही दिन पहले संतोंख सिंह BJP में शामिल हुए थे। संतोख ने इस घटना के बारे में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी। संतोख ने पुलिस को बताया कि घटना उस समय हुई जब वो अमृतसर से ब्यास जा रहे थे। रास्ते में उनके गनर्स को बाथरूम जाना था जिसके लिए उनकी गाड़ी गुरदासपुरिया के ढाबे के पास रुकी। इसी दौरान दो बाइक सवार लोग उनकी कार के पास पहुंचे और फायरिंग करनी शुरू कर दी। संतोख के गनर्स जब उन्हें बचाने के लिए दौड़े तब तक हमलावर भाग खड़े हुए थे। पुलिस को दिए बयान में संतोख ने बताया कि उनकी कार में चार गोलियां लगी थीं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |