यूपी में तीन दिनों से हो रही बारिश से 7 की मौत

लखनऊ. यूपी में तीन दिनों से हो रही बारिश अभी थमेगी नहीं। शनिवार को भी प्रदेश के 49 जिलों में 11 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की रात रुक-रुककर बारिश होती रही। अयोध्या और आगरा में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। यहां रातभर बारिश हुई। फतेहपुर में बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। 3 की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि दो की दीवार ढहने से हुई है। वहीं बारिश के चलते आगरा, एटा और हाथरस में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। लखनऊ में शनिवार दोपहर बारिश से एक मकान की दीवार और छत गिर गई। इस दौरान खेल रहे तीन बच्चे और एक युवक मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू कर चारों घायलों को निकाल कर लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी है। वहीं, एटा में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बिसईपुर गांव में बारिश के बाद युवक के छत पर चढ़ रहा था। इसी समय अचानक बिजली गिर गई। जिससे नदीम बुरी तरह से झुलस गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |