जयपुर में देर रात 22 साल की युवती से छेड़छाड़ और मारपीट

जयपुर. जयपुर में देर रात 22 साल की युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया। कुछ बदमाश युवती को बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। इसके बाद हॉस्टल की कई लड़कियां सड़क पर उतर आईं। बारिश के बीच सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ट्रैफिक रोककर जाम लगा दिया। घटना कानोता थाना इलाके की है। दरअसल, हॉस्टल में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ शनिवार शाम करीब 8.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने छेड़छाड़ की। उसे किडनैप कर ले जाने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो मारपीट की गई। फिर युवती को घायल हालत में छोड़कर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल की सैकड़ों लड़कियां मौके पर पहुंची और 108 की सहायता से घायल युवती को एसएमएस अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर हॉस्टल वार्डन सहित सभी लड़कियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कुछ ही देर में गुस्साए लड़कियों ने जयपुर आगरा हाईवे को जाम कर दिया। आधे घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा। जानकारी मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लड़कियों को समझाने की कोशिश की गई। तेज बारिश के बावजूद भी लड़कियां मौके पर डटी रहीं। रात करीब 10 बजे पूरा मामला शांत हुआ। हॉस्टल की लड़कियों का आरोप है कि हॉस्टल के आसपास आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ और अब मारपीट की घटनाएं होने लगी है। इस संबंध में कानोता थाना पुलिस को कई बार लिखित रूप में शिकायतें दी गई। लेकिन उसके बाद भी यहां पर पुलिस की न तो कोई मौजूदगी है। न ही बदमाशों में पुलिस का कोई डर है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |