सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में 8वें दिन भी सुधार नहीं

लखनऊ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में 8वें दिन भी सुधार नहीं है। रविवार दोपहर उनका 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। इसमें बताया गया "मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल है। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर हैं। ICU में वेंटिलेटर पर हैं।" डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं, रविवार को रामदास अठावले और यूपी भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मेदांता पहुंचे। वहां उन्होंने अखिलेश से मुलाकात कर सपा संरक्षक का हाल जाना। वहीं, वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर गांव निवासी अजय फौजी ने शनिवार से दंडवत प्रणाम यात्रा शुरू की है। सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने कहा, "हमारे घर से चौरा माता का प्राचीन मंदिर दो किलोमीटर दूर है। हमने संकल्प लिया है कि जब तक नेताजी स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक रोजाना घर से दंडवत प्रणाम करते हुए चौरा माता मंदिर तक जाऊंगा। लखनऊ में जुमे की नमाज पर नमाजियों ने मुलायम सिंह की स्वास्थ्य के लिए खुसूसी दुआ की। मौलाना सूफियान निजामी ने कहा कि जुमे की नमाज में नेताजी के लिए दुआ मांगी गई है। मुलायम सिंह का देश की तरक्की में बहुत योगदान रहा है। इधर, शहर के हनुमान सेतु मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के लिए बजरंगबाण एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |