मिट्‌टी में दबने से मां-तीन बेटियों समेत 6 की मौत

करौली. मिट्‌टी में दबने से मां और 3 बेटियों समेत 6 की मौत हो गई। एक महिला और दो बच्चियां घायल हो गई। घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा मिट्‌टी खोदते समय टीला ढहने से हुआ। घटना करौली जिले के सपोटरा इलाके में सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मरने वाली और घायल सभी एक ही परिवार की है। जानकारी के अनुसार सपोटरा के सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी 10 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान मिट्टी खोदते समय करीब 15 फीट ऊंचा टीला उन पर आ गिरा और वह दब गई। महिलाओं और लड़कियों के मिट्टी में दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां तीन महिलाओं समेत 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही करौली कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, SP नारायण टोगस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी है। मिट्टी में दबने से अनीता (22) पत्नी राजेश माली, रामनरी (28) पत्नी गोपाल माली, खुशबू, कोमल और अंजू पुत्री गोपाल माली और केशनती पत्नी चिरंजी माली की मौत हो गई है। हादसे में रामगल्ला (25), सपना (10) पुत्री परसराम और मोनिका (4) पुत्री राजेश घायल हो गई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |