सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में अंतिम संस्कार

लखनऊ. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में अंतिम संस्कार होगा। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। अभी उनकी पार्थिव देह को आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड ले जाया गया है। दोपहर 3 बजे तक यहां आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद नेताजी का अंतिम संस्कार होगा। भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, ​सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिहार के CM नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए शाम से ही लोग सैफई पहुंचने लगे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भास्कर से कहा कि देर रात करीब 5 लोग उनके घर के बाहर थे। नेताजी का जिस जगह अंतिम संस्कार होगा, उस जगह को 50 मजदूर ने पूरी रात काम कर तैयार किया। 30x30 फीट की इस जगह में 10 हजार ईंटें लगाई गई हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |