भोपाल में लिव इन में रह रही ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भोपाल. भोपाल में लिव इन में रह रही ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ब्यूटीशियन सिक्किम की रहने वाली थी। उसकी बॉडी में कांच और चाकू से वार के घाव हैं। बॉयफ्रेंड ने उसके सुसाइड का दावा किया है। दोनों एक महीने से लिव इन में रह रहे थे। शनिवार रात दोनों ने ड्रिंक किया। इसी बीच बॉयफ्रेंड के मोबाइल पर किसी अन्य लड़की का कॉल आया। वह उससे बात करने लगा। ब्यूटीशियन के बॉयफ्रेंड ने बताया वह नशे की हालत में बेकाबू हो गई। मेरे साथ मारपीट करने के बाद घर के सामान में तोड़फोड़ की। मैं फोन पर बात करते हुए दूसरे कमरे में चला गया और कुंडी लगा ली। थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा तो उसने कांच की बोतल और चाकू से खुद को जख्मी कर लिया था। उसे हमीदिया अस्पताल में एडमिट कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मूलत: सिक्किम की रहने वाली प्रेमा लांबा तमंग (24) ब्यूटीशियन थी। वह रोहित नगर में ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। सालभर पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती शहडोल निवासी हर्ष केशरवानी से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। महीनेभर पहले ही दोनों ने इंद्रपुरी पिपलानी में किराए पर फ्लैट लिया था। लड़की के परिजन भोपाल में नहीं होने की वजह से अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उसके बॉयफ्रेंड से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |