तमिलनाडु के तूतीकोरिन में कुछ लोगों ने दो किन्नरों से की मारपीट

तूतीकोरिन. तमिलनाडु के तूतीकोरिन में कुछ लोगों ने दो किन्नरों से मारपीट की। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी नूह और विजय किन्नरों के बाल काटते नजर आ रहे हैं। किन्नरों के बाल काटे जाने का ये वीडियो उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाली सोशल एक्टिविस्ट ग्रेस बानो ने शेयर किया है। इसमें एक किन्नर बैठी हुई है। एक आदमी दूसरी किन्नर के बाल ब्लेड से काट रहा है। उसकी आंख सूजी हुई है। वह कह रहा है कि ये मर्दों से पैसे वसूलती थी। हमें इनके साथ क्या करना चाहिए। इसके बाद आरोपी दूसरी किन्नर की ओर इशारा कर ताना मार रहा है- अब सब खत्म। तुम अब ज्यादा अच्छी और खूबसूरत लग रही हो ना? 19 सेकंड का यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तमिलनाडु साउथ जोन आईजी असरा गर्ग ने बताया कि आरोपी और किन्नरों के बीच अच्छीखासी जान पहचान थी। इनमें से एक कपल रिलेशनशिप में भी रहा, लेकिन बाद में वे अलग हो गए थे। ट्रांस राइट्स एक्टिविस्ट बानो के मुताबिक यह घटना 7 अक्टूबर की है। आरोपियों ने किन्नरों को धमकाने के लिए उनसे मार-पीट का वीडियो चार वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर किया था। वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद किन्नर इतना डर गईं कि वे इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं गईं। केवल एक पीड़ित का ही पता चल सका, दूसरी ने आरोपियों के डर से शहर छोड़ दिया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |