गुजरात में अंधविश्वास के चलते बेटी की हत्या

तालाला. गुजरात में अंधविश्वास के चलते बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। पिता और ताऊ को शक था कि लड़की को भूत लगे हैं। ऐसे में लड़की को गन्ने के खेत में बांधकर पीटा। उसे भूखा रखा। इससे उसकी मौत हो गई। उन्हें तंत्र-में भरोसा था। उनका मानना था कि तांत्रिक अनुष्ठान और मारपीट से भूत भाग जाएगा। घटना के बारे में लड़की की मां और नाना को पता चला तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई, तब यह मामला सामने आया। यह मामला गिर सोमनाथ जिले में तालाला के धावा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक धैर्या की उम्र 14 साल थी। वह नवीं क्लास में पढ़ती थी। वह करीब एक साल से अपने ताऊ दिलीप अकबरी के घर पर धावा गांव में रह रही थी। ताऊ तंत्र में भरोसा करता है। उसने ही 1 अक्टूबर को सूरत में रहने वाले अपने भाई यानी धैर्या के पिता भावेश को फोन लगाकर बताया कि आपकी बेटी को भूत लगे हैं। पिता सूरत से धावा पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सलाह से उसका भूत भगाने के लिए तंत्र का रास्ता चुना। 1 अक्टूबर को दिलीप और भावेश धैर्या को लेकर गांव के गन्ने के खेत में गए और उसे वहां बांध दिया। दो दिन बाद फिर दोनों भाई खेत में पहुंचे और धैर्या के साथ मारपीट की। इस पर धैर्या बेसुध हो गई। दोनों भाई उसे उसी हालत में छोड़कर घर आ गए। दो दिन बाद यानी 5 अक्टूबर को खेत में जाकर देखा तो बेटी उसी हालत में पड़ी थी। तब भी उन्होंने कुछ नहीं किया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |