महिला की हत्या, पत्थर से चेहरा कुचला

ग्वालियर. ग्वालियर में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या हुई है। महिला एक दिन पहले बेटी के घर मिलने जाने की कहकर घर से निकली थी। तभी से वह लापता थी। सोमवार सुबह महिला का शव बेटी के घर से 100 मीटर की दूरी पर गली में पड़ा मिला है। अधेड़ महिला के हाथ रस्सी से बंधे हैं और मुंह पर साफी बंधी हुई है। चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से वार करने के बाद पत्थर से चेहरा कुचला गया है। घटना भीम नगर डीपी के पास कुम्हारपुरा की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिस जगह शव मिला है वहां शव को घसीटने के निशान भी हैं। इससे साफ है कि घटना स्थल कहीं और है। यहां सिर्फ बॉडी को डंप किया गया है। अधेड़ के साथ कोई दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। शहर के थाटीपुर साठफुटा रोड निवासी 55 वर्षीय चतरो बाई उर्फ सावित्री उर्फ जलेबी बाई के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा नरेश पत्नी के साथ अलग घर में रहता है। दो बेटे पप्पू और मुकेश मां के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर 1 बजे सावित्री अपनी बेटी सुनीता से मिलने के लिए निकली थी। महिला की बेटी भी इसी मोहल्ले में 500 मीटर की दूरी पर रहती है। पर रविवार दोपहर के बाद महिला का कुछ पता नहीं था। वह बेटी के यहां पहुंची नहीं और घर पर लौटी नहीं। रात को बेटे गाड़ी चलाने के लिए निकल गए। सोमवार सुबह भीम नगर में महिला और उसकी बेटी के घर के बीच में एक गली में महिला का शव पड़ा मिला है। जब लोगों ने शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, सीएसपी ऋषिकेश मीणा व थाना प्रभारी थाटीपुर पंकज त्यागी मौके पर पहुंच गए। तत्काल शव को निगरानी में लेकर छानबीन शुरू की गई। एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि महिला की हत्या हुई है। गली में शव को फेंका गया है। जांच की जा रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |