जयपुर में 1.25 करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जयपुर. इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर 1.25 करोड़ रुपए की डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। डकैत गिरोह का सरगना संजय पांचाल है। सभी को दिल्ली से पकड़ गया है। इन्हें जयपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरी वारदात को लेकर एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा आज कुछ देर में खुलासा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक डकैती की साजिश में दिल्ली के हार्डकोर क्रिमिनल शामिल रहे। मास्टरमाइंड ने दिल्ली से ही पूरी वारदात को ऑपरेट किया। करीब 2 महीने पहले जयपुर के अलग-अलग इलाकों में रेकी कराई। रेकी करने वाले दो बदमाश 2 महीने पहले आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी​​​ के घर में इलेक्ट्रीशियन बनकर भी गए थे। बता दें कि 24 अगस्त को सूरजपोल अनाज मंडी रोड पर आटा व्यापारी के घर से करीब 60 लाख रुपए की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवरात लेकर लूटकर ले गए थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने उसमें से 26 लाख रुपए बरामद कर लिया है। जेवरात और अन्य कीमती सामानों की रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई है। मास्टरमाइंड संजय दिल्ली में पांचाल महासभा का अध्यक्ष है। पुलिस ने इस मामले में समीर (22), मुजफ्फर (27), अमन सिंह उर्फ मोनू (27), रेयान (32), अशोक (50), संजय (36) और निशा (32) को गिरफ्तार किया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |