दिल्ली. दिल्ली के रोहिणी में 25 साल के एक लड़के ने सुसाइड कर लिया। इसके तीन दिन पहले यानी 1 सितंबर को ही उसने अपनी मां की हत्या कर दी थी। मृतकों में बेटे का नाम क्षितिज और मां का नाम मिथिलेश था। घटना रविवार की है। पुलिस ने बताया कि क्षितिज के पास से 77 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में क्षितिज ने लिखा- मैंने गुरुवार को अपनी मां को मार डाला और अब खुद की गर्दन काटकर आत्महत्या कर रहा हूं। बेरोजगारी की वजह से कई दिनों से डिप्रेशन में हूं। पुलिस ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। परिवार के बारे में जानने के लिए रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। क्षितिज ने गुरुवार को मां की हत्या कर शव बाथरुम में रखा था। रविवार को उसने भी सुसाइड कर लिया, जब शवों की बदबू पड़ोसियों को आई तो उन्होंने रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। पुलिस जब मृतकों के घर पहुंची तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद है। बालकनी से घर में घुसे और मामले की जांच की। पुलिस को क्षितिज का शव मिला। जब पूरे घर की तलाशी की गई तो मां का शव बाथरुम में मिला, जो पूरी तरह सड़ चुका था। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, क्षितिज अपनी मां मिथिलेश के साथ रहता था। उसके पिता श्रीनिवास का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था। क्षितिज कई समय से नौकरी नहीं मिलने को लेकर परेशान था।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.