जयपुर में बुजुर्ग महिला से लूट

जयपुर. जयपुर में सरेराह एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात हुई। मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग के गले पर झपट्टा मारकर बदमाश सोने की चेन तोड़कर ले गया। झपट्टे के दौरान गले पर नाखून लगने से महिला चोटिल हो गई। बजाज नगर थाने में पीड़िता के पति ने चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मुक्तानद नगर बजाज नगर निवासी सोमकार शर्मा (74) ने पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 3 सितम्बर को उसकी पत्नी पुष्पा देवी (70) रोज की तरह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मंदिर वाली गली से जाते समय एक लड़का पीछे से आया। पास से जाते समय उसने पुष्पा देवी के गले पर झपट्‌टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछे भागने पर वह तेजी से फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ ने उसे संभाला। घर पहुंचकर पीड़िता ने पति को चेन स्नेचिंग के बारे में बताया। लूट के दौरान पुष्पा के गले पर झपट्टा मारने से नाखुनों से घाव होने से चोटिल हो गई। चोटिल पुष्पा का तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चेन स्नेचर की तलाश कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |