दो महीने से रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

सीकर. जुलाई और अगस्त 2 महीने का वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों को घर का खर्चा चलाना भी दुभर हो गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया और मुख्य प्रबंधक को जल्द वेतन दिलाने की मांग की। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज प्रदर्शन किया गया और मुख्य प्रबंधक मुनकेश लांबा को वेतन देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बताया। फैडरेशन के सचिव राजू मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन की घोषणा की थी। इसके बाद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही जुलाई अगस्त का वेतन भी रोक लिया गया। ऐसे में उनकी हालात दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। वेतन और बस पोर्ट प्राधिकरण के नाम पर रोडवेज की जमीनों का अधिग्रहण पर रोक, निगम समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए रोडवेज को परिवहन विभाग में समायोजित कर राज्य सरकार में विलय करने, सातवा वेतनमान दिए जाने , सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान करने सहित 14 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य प्रबंधक को सौंपा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |