फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरे दो लड़के

गाजियाबाद. गाजियाबाद में बाइक सवार दो किशोर गुरुवार सुबह MMG फ्लाईओवर से करीब 20 फीट ऊंचाई से सड़क पर आ गिरे। दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों किशोर तेज स्पीड बाइक से स्टंटबाजी कर रहे थे। उस दौरान ये हादसा हुआ। स्थानीय लोग बताते हैं कि फ्लाईओवर के ऊपर कई तीव्र मोड़ हैं, जहां ये हादसे होते हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित कुमार के मुताबिक, ये हादसा जस्सीपुरा फ्लाईओवर पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। दोनों घायलों की पहचान 19 वर्षीय शहजाद और 16 वर्षीय अजीम के रूप में हुई है। दोनों कैला भट्टा के रहने वाले हैं। दोनों तेज स्पीड से बाइक चला रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। MMG हॉस्पिटल के सामने इनकी बाइक फ्लाईओवर के ऊपर साइड वॉल से टकराई और उसके बाद दोनों लड़के सड़क पर आ गिरे। फ्लाईओवर की ऊंचाई यहां करीब 20 फीट से ज्यादा है। जैसे ही दोनों लड़के नीचे गिरे, जोर की आवाज हुई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने यूपी-112 को मदद के लिए फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इस बीच एक राहगीर अपने बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जा रहा था। उसने अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को MMG हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उन्हें यशोदा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। यशोदा में फिलहाल दोनों ICU में एडमिट हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गहरी चोट आई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक सवार दोनों लड़कों के स्टंटबाजी करने की बात सामने आई है। हम फ्लाईओवर के नजदीक लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक करवा रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |