महिला ने 12वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

सूरत.  सूरत शहर के अलथाण में बेटे की आंखों के सामने ही एक महिला ने 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला जिस जगह गिरी, वहीं पर ही उसका 8 साल का बेटा दोस्तों के साथ खेल रहा था। सुसाइड की वजह पति का महिला के चरित्र पर संदेह करना था। पति की यातनाओं से परेशान होकर महिला ने अपनी जान दे दी। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। वमौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरती (34) ट्यूशन से 8 साल के बेटे को लेकर घर लौटी थी। आरती ने स्कूल बैग बेटे को देते हुए कहा कि पड़ोस में मौसी के घर रख दो। बेटा पड़ोसी के यहां बैग रखकर दोस्तों के साथ बिल्डिंग के नीचे ही खेलने लगा। इस बीच, महिला ने बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जहां वह गिरी, उसका बेटा वहीं नजदीक खेल रहा था। बेटे के स्कूल बैग से एक सुसाइड नोट मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, आरती महेसाणा जिले की रहने वाली थी। उसकी शादी सूरत में रहने वाले मनोज सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके चरित्र पर शक कर रहा था और उसे परेशान करता था। ऐसा आरोप है कि पिछले 9 साल से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होकर आखिरकार उसने जान दे दी। महिला के पिता ने आरोपी मनोज सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। बुधवार को ही अहमदाबाद शहर में भी सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां सोला इलाके में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |