गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली. गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस शर्त पर रोक लगाई है कि अब क्लब में किसी तरह की कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं होगी। शुक्रवार सुबह से ही क्लब को गिराने का काम चल रहा था। क्लब को गिराने के लिए बुलडोजर भी पहुंच चुका था। यह वही क्लब है, जिसमें भाजपा नेता सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गई थी। गोवा प्रशासन के मुताबिक कर्लीज क्लब को नो डेवलपमेंट जोन' में बनाया गया है। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (GCZMA) ने 2016 में इसे ढहाने का आदेश दिया था। क्लब के मालिक एडविन नुन्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में इस आदेश को चुनौती दी थी। NGT ने 6 सितंबर को GCZMA के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद 8 सितंबर (गुरुवार) को जिला प्रशासन ने क्लब को गिराने का आदेश जारी किया था। गोवा के कर्लीज क्लब में 23 अगस्त की अल सुबह सोनाली फोगाट अपने PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के साथ आखिरी बार नजर आई थीं। इसी के बाद उनकी मौत हुई। क्लब के CCTV फुटेज में सुधीर सोनाली को जबरन कोई लिक्विड पिलाते हुए नजर आया था। उसने पूछताछ में सोनाली को ड्रग देने की बात कबूल भी कर ली थी। इसके बाद गोवा पुलिस ने क्लब को सील कर दिया था। सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हुई थी। उस समय उनका PA सुधीर और सुधीर का दोस्त सुखविंदर उनके साथ मौजूद थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू की शिकायत पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। क्लब संचालक एडविन नुन्स, दत्ता प्रसाद और रमाकांत मासूपा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |