बंद मकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

सीकर. सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक बंद मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़ अलमारी में रखे करीब 5 लाख रुपए के जेवरात और 10 से 15 हजार की नगदी चुरा ले गए। आज सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे हुए देख मकान मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह मकान पर आई तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मकान मालकिन के भाई इस्लाम गौरी ने बताया कि उनकी बहन बानो का सीकर के आरटीओ चौराहे के पास सरोज वाटिका में मकान है। जीजा सिकंदर विदेश में मजदूरी का काम करते हैं। बानो के दो बेटियां हैं। जो अपनी मौसी के पास से नवलगढ़ गई हुई थी। ऐसे में बानो कल सुबह घर पर अकेली थी। जो अपने पीहर सोमनाथ त्रिहन की गली में आ गई थी। इस्लाम ने बताया कि आज सुबह बानो के पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। ऐसे में जब मौके पर पहुंच कर देखा गया तो मकान के मेन गेट का ताला लगा हुआ था। लेकिन अंदर के गेटों के ताले टूटे हुए थे। साथ ही अलमारी में रखे करीब पांच लाख के जेवरात और 10 से 15 हजार की नगदी भी गायब मिली। इस्लाम ने बताया कि उन्होंने यह जेवरात अपनी दोनों बेटियों की शादी के लिए रखे हुए थे। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |