पटना पुलिस पर हमला मामले में FIR दर्ज

पटना. पटना मार्केट के पास पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पीरबहोर थाना में FIR दर्ज हो गई है। इसके साथ ही हमला करने वालों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। हालांकि, FIR में कितने नामजद हैं? इस बारे में अभी पुलिस ने बताने से इनकार कर दिया है। किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। शुक्रवार को पटना पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। दरअसल, पुलिस टीम की पिटाई का पूरा मामला गुरुवार की देर रात का है। थाना की टीम इमाम प्लाजा में चेकिंग करने गई थी। पुलिस के अनुसार वहां अक्सर संदिग्घ गतिविधि होती है। जब टीम वहां गई तो 5-6 लोग मिले। सभी को चेक किया गया। हालांकि, किसी के पास कुछ मिला नहीं। इसके बाद टीम वहां से निकली। जब पटना मार्केट के पास आई तो वहां पर 4 युवक बैठे थे। जो पुलिस को देख कर भागने लगे। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश। इसमें से 2 भाग निकले। जबकि, खदेड़ कर 2 लोगों को पकड़ लिया गया। दोनों को लेकर टीम थाना आ रही थी। जो लोग भागे, उनकी सूचना पर डेंटल कॉलेज के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस जवान सुभाष की जमकर पिटाई की। जो गंभीर रूप से घायल है। PMCH में एडमिट हार उसका इलाज चल रहा है। जबीस कांड की सूचना मिली तो थानेदार, डीएसपी टाउन सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दूसरी, तरफ इलाके के लोग पुलिस की कार्रवाई से गुस्से में थे। इनका आरोप था कि पुलिस टीम वर्दी में नहीं थी। गुस्साए लोगों ने आधे घंटे तक रात में ही थाना का भी घेराव किया। इन्हें समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब पुलिस पर हमला करने वालों और पकड़े गए संदिग्धों को जबरन छुड़ाने वालों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |